35 C
Lucknow
Saturday, May 23, 2026

मचकुंड पावर प्लांट में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका !

Must read

कोरापुट: ओडिशा के कोरापुट (Koraput) जिले के मचकुंड जलविद्युत केंद्र (Machkund Hydroelectric Power Station) में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही लमतापुट से दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में बिजली के उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि आग बुझाने की कोशिश में एक सहायक इंजीनियर घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, लमतापुट ब्लॉक में स्थित मचकुंड जलविद्युत केंद्र में हाई वोल्टेज के कारण प्लांट की पांच में से चार टरबाइनें अपने आप बंद हो गई थीं, लेकिन एक टरबाइन लगातार चलती रही। बताया जा रहा है कि आग इसी चालू टरबाइन और उससे जुड़े पैनल बोर्ड से शुरू हुई और देखते ही देखते पावर स्टेशन के अन्य हिस्सों में फैल गई।

हादसे की सूचना मिलते ही लमतापुट से दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये के बिजली उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं।

अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए एक विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। आग पर काबू पाने के दौरान एक असिस्टेंट इंजीनियर झुलस गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article