35 C
Lucknow
Saturday, May 23, 2026

भाजपा फतेहगढ़ मंडल की बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Must read

फर्रुखाबाद। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक दुर्गा कॉलोनी निवासी मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रभारी श्रीमती रश्मि दुबे ने की। इस दौरान उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजकों की अलग से बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र संयोजक अपने-अपने सेक्टर में बूथ अध्यक्षों की बैठक अनिवार्य रूप से कराएं, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ और मजबूत हो सके।
मंडल प्रभारी ने यह भी निर्देश दिए कि आयोजित बैठकों का पूरा विवरण समय से उपलब्ध कराया जाए, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जा सके और आगे की रणनीति तैयार की जा सके।
बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें बिटाना चौहान (मंडल उपाध्यक्ष), रेखा सोमवंशी (कोषाध्यक्ष), अनिल प्रताप सिंह (मंडल उपाध्यक्ष), दिनेश प्रकाश सिंह (मंडल उपाध्यक्ष), अंकुश वर्मा, मुकेश राजपूत, नीरज कटियार, हिमांशु श्रीवास्तव एवं राहुल राठौर (मीडिया प्रभारी) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article