34 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को मिला जिला सूचना कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार

Must read

– मीडिया से दूरी रखने वाले एडीएम दिनेश चंद्र करेंगे मीडिया समन्वय
– मेला श्री रामनगरिया में लग चुके हैं कई आरोप

फर्रुखाबाद। प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश चंद्र को जिला सूचना कार्यालय के कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में कलेक्ट्रेट से आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार पूर्व में निर्गत आदेश को अधिक्रमित करते हुए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला सूचना कार्यालय, फर्रुखाबाद के सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी के पदीय दायित्वों के निर्वहन हेतु अधिकृत किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अतिरिक्त दायित्व के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त प्रतिकर भत्ता देय नहीं होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस आदेश को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि जिला सूचना कार्यालय शासन की योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और मीडिया समन्वय का प्रमुख केंद्र होता है।

हालांकि एडीएम दिनेश का व्यवहार मीडिया कर्मियों के प्रति सदैव रुखा रहा है, ऐसे में मीडिया संबंध में कितना अच्छा होगा यह तो वक्त तय करेगा। लेकिन यह भी माना जा रहा है कि जिला प्रशासन और वास्तविक मीडिया के बीच खटास पड़ने की संभावनाएं ज्यादा बढ़ गयीं हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article