34 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

मारपीट के आरोप में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Must read

मोहम्मदाबाद: कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर पोस्ट धीरपुर निवासी रामकुमार पुत्र स्वर्गीय अर्रावेन्द सिंह यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 मई 2026 की शाम करीब 5 बजे वह अपने घर के सामने रास्ते पर खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के वीरपाल व राजीव पुत्रगण हवलदार सिंह ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने बेल्ट और डंडों से मारपीट कर दी।
पीड़ित के अनुसार मारपीट के दौरान उसके मुंह पर चोटें आईं। शोर सुनकर उसका भाई अमित कुमार मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपितों से उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article