34 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

पूर्व डीएसपी और भाई के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

Must read

मोहम्मदाबाद: कस्बा मोहम्मदाबाद के रविदास नगर रोहिला निवासी सेवानिवृत्त डीएसपी राजेश सिंह यादव और उनके छोटे भाई बृजेश सिंह यादव के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
बृजेश सिंह यादव पुत्र बलवीर सिंह यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मोहम्मदाबाद चौराहा के निकट बेवर रोड स्थित मकान उन्हें उनकी माता द्वारा बैनामे के माध्यम से प्राप्त हुआ था। उनका कहना है कि उनकी माता पिछले कई वर्षों से उनके साथ रह रही थीं, जिनका 2 मार्च 2026 को निधन हो गया। बृजेश के अनुसार उक्त संपत्ति को लेकर न्यायालय में वाद विचाराधीन है। आरोप है कि 20 मई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे उनके भाई राजेश सिंह यादव मकान पर पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।
वहीं दूसरे पक्ष से सेवानिवृत्त डीएसपी राजेश Singh यादव ने भी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि पैतृक मकान और दुकानों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उनका कहना है कि 20 मई की शाम उनका छोटा भाई बृजेश सिंह यादव उनके पास पहुंचा और विवाद करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article