32 C
Lucknow
Thursday, May 21, 2026

ऐसा मॉडल स्कूल बनाएंगे जहां नामांकन के लिए अफसर-नेता करेंगे पैरवी: सीएम सम्राट चौधरी

Must read

पटना: सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार में सुशासन, शिक्षा और औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे मॉडल स्कूल तैयार करेगी जहां बेटे-बेटियों के दाखिले के लिए अफसरों और नेताओं को भी पैरवी करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार अब सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से आगे बढ़ चुका है और अब राज्य को उद्योग-धंधों तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलानी है।

पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय सभागार में आयोजित बैंक ऑफ बड़ौदा-बिहार पुलिस सैलरी पैकेज बीमा लाभ वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की समृद्धि का रास्ता सुशासन और मजबूत कानून व्यवस्था से होकर गुजरता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनके परिवारों की चिंता करेगी। कार्यक्रम के दौरान 61 दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को 37 करोड़ 50 लाख रुपये की बीमा राशि के चेक वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश लाना है। उन्होंने बताया कि राज्य का बजट लगातार बढ़ रहा है और अब सरकार रोजगार, शिक्षा और उद्योगों पर विशेष फोकस कर रही है। साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा और हर प्रखंड में मॉडल स्कूल विकसित करने की योजना पर भी तेजी से काम किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article