37 C
Lucknow
Thursday, May 21, 2026

पीलीभीत में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, युवक की मौत

Must read

पीलीभीत: पीलीभीत (Pilibhit) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तेज रफ्तार ट्रक (speedy truck) ने बाइक को ठोकर मारकर रौंद दिया। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना का वीडियो पास में ही लगे सीसीटीवी कैद हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, अब हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना बरखेड़ा कस्बा के ब्लॉक तिराहे पर उस वक्त घटी, जब 2 दोस्त बाइक से कॉस्मेटिक की दुकान में पैसा लेने के लेने के लिए गए थे, दोनों घर लौट ही रहे थे। इस दौरान पीछे से ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, बाइक चला रहा युवक दूर जा गिरा। वहीं पीछे बैठा युवक ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान रोहित (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है, पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article