42 C
Lucknow
Thursday, May 21, 2026

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, यूपी के 5 लोगों की मौत

Must read

नैनीताल: नैनीताल (Nainital) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां भवालीगांव बाईपास के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस भीषण सड़क हादसे (road accident) में यूपी के पांच लोगों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और खटीमा से नैनीताल के कैंची धाम घुमने आए थे। गुरूवार दोपहर तकरीबन 2 बजे उनकी कार (वाहन संख्या यूपी 32 क्यूयू 1874) सेनेटोरियम- रातीघाट बायपास रोड, भवाली स्थित ढैला गांव से पहले अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत व बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो पुरूष, दो महिला और एक बच्चे समेत पांच लोगों की सांसें थम गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article