36 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

प्रतापगढ़ में हाईवोल्टेज ड्रामा, पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने समझा-बुझाकर उतारा

Must read

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले के विवेक नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह पारिवारिक विवाद (family dispute) के चलते एक महिला अपने तीन वर्षीय बच्चे को लेकर अधिवक्ता विनोद पांडेय के परिसर में स्थित बंद पड़े रिलायंस जियो टावर पर चढ़ गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस मामले की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने की कोशिश ने जुट गई।

बताया जा रहा है कि महिला पहले परिसर की बाउंड्री फांदकर अंदर पहुंची और अपने तीन वर्षीय बच्चे को बाउंड्री के बाहर बैठाकर स्वयं टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि देशभर में बंद पड़े मोबाइल टावरों पर चढ़कर आत्महत्या अथवा विरोध प्रदर्शन करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

आरोप है कि टावर कंपनियां किराया विवाद के चलते बंद पड़े टावरों को हटाने की कार्रवाई नहीं कर रही हैं, जिससे ऐसे टावर असामाजिक एवं संवेदनशील घटनाओं का केंद्र बनते जा रहे हैं। पुलिस ने महिला और बच्चे को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article