36 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

बरेली: खंभे में चढ़े लाइनमैन की करंट के चपेट में आने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Must read

बरेली: बरेली (Bareilly) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक लाइनमैन (Lineman) की करंट लगने से मौत हो गई। बिना शटडाउन लिए लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाया गया था। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। परिजनों और साथी कर्मचारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। यह पूरा मामला जिले के बारादरी थाना क्षेत्र का है। जहां, संजय नगर इलाके में फाल्ट ठीक करने के दौरान लाइनमैन बिजली की चपेट में आ गया। हादसे में बिजली विभाग की एक संविदा कर्मचारी मोहम्मद निजाम की मौत हो गई। बुधवार दोपहर विभाग ने उसे फाल्ट ठीक करने के लिए भेजा था।

परिजनों और सहकर्मियों का आरोप है कि सब-स्टेशन से बिना शटडाउन लिए ही उन्हें लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया था। काम करने के दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गई। जिससे खंभे में चढ़े मोहम्मद निजाम करीब 25 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे गिर पड़े और तड़प-तड़प कर मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि बिजली विभाग की इस गंभीर लापरवाही की वजह से एक बेकसूर की जान गई है। अपनी गलती छुपाने के लिए विभाग झूठ बोल रहा है कि शटडाउन लिया गया था। हादसे के बाद दो लोग उन्हें गंगाशील हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गए और हमें सिर्फ एक्सीडेंट की सूचना दी।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article