42 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 करोड़ की ठगी का खुलासा, 89 साइबर ठग गिरफ्तार

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक बड़े साइबर क्राइम सिंडिकेट (Cybercrime Syndicate) का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में अब तक गैंग के 89 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मिलकर देशभर में करीब 40 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक लगभग 51 लाख रुपये की रिकवरी भी की गई है। अधिकारियों के अनुसार, गैंग अलग-अलग तरीकों से लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाता था। मामले की जांच के दौरान कई बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन की पड़ताल की गई।

देशभर में फैले एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा करते हुए 35 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 54 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान झारखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली समेत कई राज्यों में छापेमारी की गई। आरोपी “डिजिटल अरेस्ट” (Digital Arrest) जैसे तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को डराते थे और उनसे बड़ी रकम ठग लेते थे। इसके अलावा गिरोह म्यूल अकाउंट्स के जरिए अवैध लेनदेन और APK स्कैम जैसी ऑनलाइन धोखाधड़ी में भी शामिल था। साइबर ठग फर्जी ऐप और लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल फोन और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बना लेते थे। इसके बाद खातों से रकम निकालकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की जाती थी।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 14 लाख 18 हजार रुपये नकद, 359 सिम कार्ड, 218 ATM कार्ड और 88 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले पूरे तकनीकी और वित्तीय नेटवर्क से जुड़े बुनियादी ढांचे को भी जब्त किया गया है। इस गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि समय रहते की गई कार्रवाई की वजह से करीब 1.11 करोड़ रुपये की रकम बचाई जा सकी। इनमें से लगभग 51.95 लाख रुपये पीड़ितों को वापस भी दिलाए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस ऑपरेशन के लिए कई विशेष टीमें बनाई गई थीं। टीमों ने तकनीकी निगरानी, पैसों के लेनदेन के पैटर्न और डिजिटल इंटेलिजेंस की मदद से लगातार 24 घंटे काम किया। जांच के दौरान झारखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले नेटवर्क और बुनियादी ढांचे को भी ध्वस्त किया।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article