32 C
Lucknow
Sunday, May 17, 2026

योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के 8वें दिन विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi government) के मंत्रिमंडल विस्तार (cabinet expansion) के 8वें दिन विभागों का बंटवारा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के दूसरे विस्तार के आठवें दिन छह नये और दो प्रोन्नत राज्य मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट फिर खुलकर भाजपा की पक्षधरता करने वाले मनोज पांडेय को खाद्य रसद और नागरिक आपूर्ति जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया है।

नए मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा! चौधरी भूपेंद्र सिंह को MSME, मनोज पांडे को खाद्य एवं रसद, अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सोमेंद्र तोमर को सैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), कृष्णा पासवान को पशुधन और सुरेंद्र दिलेर को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

1. श्री भूपेन्द्र चौधरी — सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
2. श्री मनोज पाण्डेय — खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति
3. श्री अजीत सिंह पाल — खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
4. श्री सोमेन्द्र तोमर — राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
5. श्रीमती कृष्णा पासवान — पशुधन एवं दुग्ध विकास
6. श्री कैलाश सिंह राजपूत — ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत
7. श्री सुरेन्द्र दिलेर — राजस्व
8. श्री हंस राज विश्वकर्मा — सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article