32 C
Lucknow
Sunday, May 17, 2026

सीएनजी के बढ़े दामों पर कांग्रेस का हमला, बोली- ‘महंगाई मैन मोदी का फिर चला चाबुक’

Must read

 

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाया जा रहा है।

कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि 15 मई को सीएनजी के दाम में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि 17 मई को फिर एक रुपये प्रति किलो दाम बढ़ा दिए गए। पार्टी ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता, ऑटो चालकों और दैनिक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।

उधर, सीएनजी की नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने में जुटा है, जबकि आम उपभोक्ताओं में भी बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article