फर्रुखाबाद , सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के साथ सी०एन०जी के दामों में वृद्धि के विरोध में शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी।
यह जानकारी देते हुए कांग्रेस शहरअध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने कहा कि व्यवसायिक गैस के सिलेन्डरों एवं 5 किलों के सिलेन्डर के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि की गई थी। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में की जा रही लगातार वृद्धि से घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित आम जनमानस के उपयोग में आने वाली रोजमर्रा की प्रत्येक वस्तु की कीमतें में वृद्धि होना स्वभाविक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। इसी क्रम में कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से भागीदारी करने की अपील की है।


