44.5 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026

नेशनल हाईवे-34 पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Must read

 

हमीरपुर। नेशनल हाईवे 34 पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार सभी मृतक कार से कानपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मौदहा क्षेत्र के छिरका-मवइया गांव के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे का कारण ड्राइवर को नींद आना या ओवरटेक के दौरान संतुलन बिगड़ना हो सकता है। पुलिस दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतकों में एक ही परिवार के दो दंपति सहित कुल पांच लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article