30 C
Lucknow
Thursday, May 14, 2026

भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग 15 व 16 को, तैयारी को दिया गया अंतिम रूप

Must read

फर्रुखाबाद।पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी के संदर्भ में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी व कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने बताया 15 मई व 16 मई को जनपद का जिला प्रशिक्षण वर्ग नारायण आश्रम में प्रातः सुबह 9:00 से आरंभ होगा। प्रशिक्षण वर्ग में जिला कार्य समिति सहित अपेक्षित कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर इसमें भाग लेना है।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्र एवं प्रदेश से वक्ताओं को 11 सत्रों के माध्यम से संबोधित करना है इन वक्ताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया पूर्व मंत्री अर्चना पांडे महिला कल्याण निगम अध्यक्ष कमलावती सिंह प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी संजय चौधरी वीरेंद्र तिवारी जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह अशोक राजपूत प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रांशु दत्त द्विवेदी रहेंगे।
मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग के बाद जिले के प्रशिक्षण वर्ग में जिल्
जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया सभी 18 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होने के दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में नवीन कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति व रीति एवं पार्टी के सिद्धांतों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी ।सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी इसमें सम्मिलित की गई है इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
बैठक के अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे जिला मंत्री शिव मोहन सिंह जिला मंत्री श्वेता दुबे जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला मंत्री अभिषेक बाजपेई पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत सोशल मीडिया जिला संयोजक सुशील राजपूत विकास पांडे कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article