थाना नवाबगंज के गांव सिलहा निवासी राजीव कुमार के घर बुधवार रात लगभग 8:45 बजे गांव कलोली महबुल्लापुर निवासी युवक अपने साथियों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से आए। और राजीव कुमार से उसके पुत्र श्यामू के बारे में जानकारी की। और युवक ने श्यामू को फोन कर घर बुलाया। श्यामू के घर पर आते ही युवकों ने गाली गलौज कर मारपीट की। इस दौरान युवक व उसके साथी श्यामू को जबरन कार में डालकर अपने साथ ले गए। राजीव कुमार ने खोजबीन के बाद थाने पहुंचकर पुलिस को पुत्र के अपहरण करने के मामले में युवक व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
श्यामू के घर पर आते ही युवकों ने गाली गलौज कर मारपीट


