30 C
Lucknow
Thursday, May 14, 2026

आरोपियों ने शिखा व दुर्गा को बाल पकड़कर घसीटा, दोनों के सिर के तमाम बाल उखड़

Must read

नवाबगंज नगर के मोहल्ला नगला हीरासिंह निवासी प्रमोद राजपूत के घर के सामने उनके ही चचेरे भाई के पुत्रों ने अपने घर की सीढ़ियां बनाना शुरू कर दिया। घर पर मौजूद प्रमोद राजपूत की पत्नी ऊषा देवी ने सीढ़ियों को घर के दरवाजे के सामने बनाने का विरोध किया। तो चचेरे देवर के पुत्रों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। मना करने पर चचेरे देवर के पुत्र घर में घुस आए। और ऊषा देवी को मारपीट करने लगे। मां को बचाने आई पुत्री शिखा व दुर्गा को भी गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने शिखा व दुर्गा को बाल पकड़कर घसीटा। जिससे दोनों के सिर के तमाम बाल उखड़ गए। ऊषा देवी ने पुत्रियों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने ऊषा देवी व उनकी पुत्रियों शिखा व दुर्गा को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया। सीएचसी पर मौजूद अधीक्षक डॉ लोकेश शर्मा ने घायलों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट राजीव कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। पुलिस को प्रमोद राजपूत ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article