30 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

जनगणना 2027 में बढ़-चढ़कर करें सहभागिता, जनपद न्यायाधीश ने किया स्व-गणना का शुभारंभ

Must read

 

फर्रुखाबाद। जनपद न्यायाधीश द्वारा मंगलवार को स्वयं स्व-गणना कर जनगणना 2027 अभियान का शुभारंभ किया गया तथा जनपदवासियों को इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय भागीदारी करने का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 7 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है और नागरिकों को 21 मई 2026 तक अपनी जानकारी ऑनलाइन भरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक नागरिक भारत सरकार के आधिकारिक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन, लैपटॉप अथवा कंप्यूटर का उपयोग कर अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह वैकल्पिक है और लोग अपनी सुविधा के अनुसार इसका लाभ उठा सकते हैं।जनपद न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि जो नागरिक किसी कारणवश ऑनलाइन स्व-गणना नहीं कर पाएंगे, उनके लिए 22 मई 2026 से जनगणनाकर्मी घर-घर जाकर परिवारों का विवरण एकत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा इस अभियान की शुरुआत समाज के सम्मानित एवं विशिष्ट व्यक्तियों के माध्यम से कराई जा रही है, ताकि आमजन में जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक लोग स्व-गणना प्रक्रिया से जुड़ सकें।
स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि नागरिकों को सबसे पहले स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपना प्रदेश चुनना होगा और कैप्चा कोड भरना होगा। इसके बाद “परिवार पंजीकरण” प्रक्रिया के तहत परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करनी होगी। यह भी बताया गया कि एक बार दर्ज किया गया परिवार के मुखिया का नाम बदला नहीं जा सकेगा तथा एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार का पंजीकरण मान्य होगा।
अंत में जनपद न्यायाधीश महोदय ने जनपदवासियों से अपील की कि वे जनगणना 2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article