30 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सात लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। क्षेत्र में विवाद और आपसी कहासुनी के चलते माहौल बिगाड़ने के आरोप में शमशाबाद थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना रहा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा आपसी विवाद को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न की जा रही थी, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।
जिन लोगों पर कार्रवाई की गई उनमें संजेश कुमार पुत्र लालाराम, आदेश कुमार पुत्र संजेश कुमार, उपेंद्र कुमार पुत्र अशोक कुमार, उमेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह तथा मुकेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासीगण नैगमा थाना शमशाबाद शामिल हैं। इसके अलावा बेचेलाल पुत्र बनवासी लाल निवासी मोहल्ला दलमीर खां थाना शमशाबाद तथा जयदेव पुत्र सुखलाल निवासी इमादपुर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article