23 C
Lucknow
Thursday, May 7, 2026

प्रीपेड बिजली मीटर होंगे पोस्टपेड, उपभोक्ताओं को 1 जून से मिलेगी राहत

Must read

लखनऊ
प्रदेश में बिजली विभाग ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को दोबारा पोस्टपेड प्रणाली में बदलने की घोषणा कर दी है। हालांकि उपभोक्ताओं को इसका पूरा लाभ मिलने में अभी लगभग 24 दिन का समय लगेगा। विभाग द्वारा इस बदलाव के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जा रही है। इस बीच सबसे बड़ी राहत यह दी गई है कि किसी भी उपभोक्ता का बैलेंस निगेटिव होने पर भी उसकी बिजली आपूर्ति नहीं काटी जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार पोस्टपेड व्यवस्था में बिलिंग का चक्र 27 से 30 दिनों का होता है। इसी प्रणाली को अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर वाले कनेक्शनों पर लागू किया जाएगा। 1 जून से सभी प्रीपेड मीटर पोस्टपेड मोड में काम करना शुरू कर देंगे। उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग की गई बिजली का बिल तैयार कर उनके बैलेंस के अनुसार समायोजित किया जाएगा और बिल संबंधी सूचना मोबाइल मैसेज के माध्यम से भेजी जाएगी।

बिजली विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं का बैलेंस पहले से निगेटिव चल रहा है, उनकी बकाया राशि को मई महीने के बिल में जोड़कर जून में भेजा जाएगा। अनुमान है कि 10 जून तक सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को नए पोस्टपेड बिल का मैसेज मिलने लगेगा। इस फैसले से हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article