30 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

महिला ने गांव खटा के एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

Must read

मोहम्मदाबाद।

थाना क्षेत्र के ग्राम लखरौआ निवासी एक महिला ने गांव खटा के एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्रासंगिक धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लखरौआ निवासी स्वेता पत्नी सुरेशचंद्र ने थाना मोहम्मदाबाद में दी गई तहरीर में बताया कि 30 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर पर घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान ग्राम खटा निवासी आशीष कुमार यादव अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचे और उसके पिता के नाम पर रुपयों की मांग करने लगे।
आरोप है कि जब घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो आरोपितों ने जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए गलियां दी। विरोध करने पर दोनों व्यक्ति कथित रूप से घर में घुस आए और महिला के साथ मारपीट की। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। जाते समय आरोपितों ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, जिसके बाद उसने थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में, सहित एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article