24 C
Lucknow
Tuesday, May 5, 2026

लूट की झूठी सूचना का खुलासा, सूझबूझ से थाना अध्यक्ष ने सुलझाया मामला

Must read

 

मजदूरी के विवाद को लूट बताकर पुलिस को गुमराह करने वालों पर कड़ी कार्रवाई

अमृतपुर | फर्रुखाबाद

थाना क्षेत्र में लूट की सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया, जिसका अमृतपुर पुलिस ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश कर दिया। थाना अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न सिर्फ सच्चाई उजागर की, बल्कि झूठी सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम भी उठाए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अमैयापुर निवासी राजेश पुत्र नेकसे अपने गांव के ही सुखबीर व झरगज को मजदूरी के लिए जनपद शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में धान की रोपाई हेतु लेकर गया था। वहां कई दिनों तक कार्य करने के बाद मजदूरी के भुगतान को लेकर आपसी विवाद उत्पन्न हो गया। इसी बीच उनके साथी बुद्धपाल द्वारा बाइक व 50 हजार रुपये लूटे जाने की सूचना पुलिस को दी गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही अमृतपुर पुलिस तत्परता के साथ मौके पर पहुंची और गहन जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की, जिसमें सामने आया कि कथित लूट की घटना पूरी तरह से निराधार है और यह महज मजदूरी के पैसों के विवाद का मामला था।
मामले की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने झूठी सूचना देकर भ्रम फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया। थाना अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की इस कार्यवाही से स्पष्ट संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ और पुलिस को गुमराह करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article