नवाबगंज
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंझना गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया है। इन वारदातों में चोर नकदी, एक अंगूठी और एक मोबाइल फोन चुरा ले गए। एक खाली मकान से महत्वपूर्ण कागजात भी चोरी हुए हैं। मंझना निवासी बबलू पुत्र सुरेश चंद के घर में चोरों ने तब सेंध लगाई जब मकान का मुख्य गेट हवा के लिए खुला था। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से एक बैग चुरा लिया, जिसमें तीन हजार रुपये नकद और एक अंगूठी थी। उस समय बबलू की माता मुनी देवी घर में मौजूद थीं। इसी तरह, कन्हैया लाल के घर में भी चोरी हुई। उनका परिवार छत पर सो रहा था, तभी चोरों ने पास में रखा एक मोबाइल फोन चुरा लिया। चोरों ने पास के एक खाली मकान को भी निशाना बनाया। पतिराम के इस मकान का गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और घर में रखे कुछ कागजात चुरा ले गए। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ितों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंझना गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया


