25 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

जलेसर में एसडीएम न्यायालय भवन बना हादसे का इंतजार

Must read

 

जर्जर छत से गिर रहा प्लास्टर, दरारों ने बढ़ाई दहशत

एटा। जनपद के जलेसर तहसील स्थित एसडीएम न्यायालय भवन की जर्जर हालत अब आम लोगों और कर्मचारियों के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। न्यायालय परिसर में रोजाना सैकड़ों फरियादी अपने मामलों की सुनवाई के लिए पहुंचते हैं, लेकिन यहां की बदहाल स्थिति किसी बड़े हादसे को खुला न्योता देती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि भवन की छत का प्लास्टर लगातार झड़ रहा है, जिससे आए दिन मलबा नीचे गिरता रहता है। कई बार तो फरियादी और कर्मचारी बाल-बाल बच चुके हैं। इसके अलावा दीवारों में गहरी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं, जबकि कई स्थानों पर सरिए बाहर झांक रहे हैं, जो भवन की कमजोर स्थिति को उजागर करते हैं।
स्थानीय अधिवक्ताओं और फरियादियों का कहना है कि कई बार इस समस्या को प्रशासन के संज्ञान में लाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। न्यायालय में कामकाज के दौरान लोगों के मन में हमेशा डर बना रहता है कि कहीं अचानक कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है, क्योंकि नमी के कारण भवन की दीवारें और छत और कमजोर हो रही हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हिस्सा गिर सकता है, जिससे जनहानि की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द भवन की मरम्मत या नए भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि न्यायालय में आने वाले लोगों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल, प्रशासन की अनदेखी के चलते यह जर्जर भवन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार करता नजर आ रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article