रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) जिले के लालगंज कोतवाली (Lalganj Kotwali) क्षेत्र में युवक पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। आदर्श नगर निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके भाई पर कुछ लोगों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
परिजनों का कहना है कि घटना से पहले आरोपियों द्वारा युवक से पैसे की मांग की जा रही थी। सूचना देने के बावजूद समय पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया है। घायल युवक को पहले सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के बाद परिजन घायल युवक को लेकर रायबरेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


