27 C
Lucknow
Sunday, May 3, 2026

ट्रेन से कटकर 50 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव की कराई पहचान

Must read

मोहम्मदाबाद: थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तान नगर में खेत की रखवाली करने गए एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना ट्रैक कीपर द्वारा पखना चौकी इंचार्ज को दी गई। हादसा रेलवे के पोल संख्या 1290 के पास हुआ।
मृतक की पहचान सुल्तान नगर निवासी ओमपाल सिंह उर्फ भूरे के रूप में हुई। इसके बाद चौकी प्रभारी बलवीर सिंह यादव ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के चचेरे भाई संतराम ने थाना पुलिस को लिखित सूचना दी। बताया गया कि मृतक 2 मई की रात करीब 9 बजे खाना खाकर नगला नारायण निवासी भूरे पाल के खेत में मक्का की फसल की रखवाली के लिए गया था, जो उसने बटाई पर लिया था। आशंका है कि खेत में घुसी नीलगाय को दौड़ाते समय यह हादसा हुआ।
मृतक अपने पीछे पत्नी ऊषा देवी, दो पुत्र आनंद (विवाहित), शिव आनंद (अविवाहित) और दो विवाहित पुत्रियां यशोदा व देवती को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article