29 C
Lucknow
Friday, May 1, 2026

लोहिया अस्पताल के निरीक्षण में डीएम सख्त, पर्चा काउंटर की व्यवस्था बदलने के निर्देश

Must read

पर्चा काउंटर पर शीशे लगवाने के लिए निर्देश
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने ओपीडी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पर्चा काउंटर पर लगी प्लास्टिक की टीन देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पर्चा काउंटर पर पारदर्शिता का अभाव है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को अंदर हो रही गतिविधियों की जानकारी नहीं मिल पाती। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. जगमोहन शर्मा को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्लास्टिक टीन को हटाकर उसकी जगह कांच के पारदर्शी शीशे लगाए जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल जैसी सार्वजनिक जगहों पर पारदर्शिता बेहद जरूरी है, ताकि मरीजों को सुविधा मिले और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली भी स्पष्ट रूप से नजर आए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की व्यवस्थाएं न सिर्फ मरीजों की परेशानी बढ़ाती हैं, बल्कि प्रशासनिक निगरानी में भी बाधा उत्पन्न करती हैं।
डीएम के निर्देश पर सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पर्चा काउंटर की मौजूदा व्यवस्था को हटाकर कांच के शीशे लगवाए जाएंगे, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था मिल सके।
अस्पताल में निरीक्षण के दौरान दिए गए इस निर्देश से यह साफ हो गया है कि प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर गंभीर है और छोटी-छोटी कमियों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article