फर्रुखाबाद। फोटो क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले फोटोग्राफी मेला एवं सम्मेलन के पोस्टर का भव्य विमोचन जोगराज स्थित एक स्टूडियो में किया गया। इस अवसर पर शहर के कई प्रमुख फोटोग्राफर और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17 मई 2026 को केएम हाउस में फोटोग्राफी मेला एवं सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस मेले में फोटोग्राफरों के लिए विशेष कार्यशाला (वर्कशॉप) और आकर्षक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नई तकनीकों और ट्रेंड्स की जानकारी दी जाएगी।
आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य फोटोग्राफी के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने अनुभव साझा कर सकें और नई तकनीकों से रूबरू हो सकें।
पोस्टर लॉन्चिंग के अवसर पर जोन प्रभारी अमित राठौर, नगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, नंदकिशोर सहित लगभग दो दर्जन से अधिक फोटोग्राफर उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
फोटोग्राफी से जुड़े लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह मेला जिले में फोटोग्राफी के क्षेत्र को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।
फोटोग्राफी मेले के पोस्टर का विमोचन, 17 मई को होगा भव्य आयोजन


