29 C
Lucknow
Friday, May 1, 2026

निरीक्षण के दौरान भावुक दृश्य, बुजुर्ग महिला की गुहार पर डीएम ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन

Must read

फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में एनआरसी वार्ड के निरीक्षण के बाद लौट रहे जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के सामने उस समय भावुक दृश्य सामने आया, जब एक बुजुर्ग महिला अस्पताल परिसर में दहाड़े मारकर रोने लगी और अपनी समस्या बताने लगी।

बताया गया कि महिला अपने भर्ती बेटे के इलाज को लेकर परेशान थी। उसने जिलाधिकारी को रोककर अपनी पीड़ा सुनाई और उपचार से जुड़ी दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। महिला की हालत और उसकी बात सुनकर जिलाधिकारी ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मरीज को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए और उसकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीज को समुचित इलाज और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उनके विकलांग मरीज को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उसे आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस घटना ने एक ओर जहां प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाया, वहीं अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच यह संदेश भी गया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन तत्पर है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article