29 C
Lucknow
Wednesday, April 29, 2026

पाकिस्तान में एक और आतंकी का अंत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से खतरनाक आतंकी की मौत

Must read

इस्लामाबाद: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) लंबे समय से आतंकी संगठनों का पनाहगार बना हुआ है। भारत समेत दुनियाभर के मोस्ट वांटेड आतंकियों का इसे स्वर्ग कहा जाता है। हालांकि, बीते कुछ समय से पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादी भी खौफ में जी रहे हैं। इसका कारण है आतंकियों के खिलाफ अज्ञात लोगों यानी Unknown Men का हमला, बीते कुछ समय से पाकिस्तान में एक के बाद आतंकी मारे जा रहे हैं।

अब ताजा घटना पाकिस्तान के बहावलपुर से सामने आई है जहां पर जैश के एक खतरनाक आतंकी सलमान अजहर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले जैश संगठन के बड़े कमांडर सलमान अजहर की मौत आतंकी संगठन के बड़ा झटका साबित हो सकती है। दावा किया जा रहा है कि उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सलमान अजहर का अंतिम संस्कार 29 अप्रैल को शाम 4 बजे (PST) मार्कज़ सुभानअल्लाह बहावलपुर में किया गया है, जहां सैकड़ों की तादाद में लोग इकट्ठा हुए। वह भारत में हुए कई बड़े आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड था। बता दें कि, पिछले साल जून में इसी तरह की एक घटना में, जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का एक और टॉप कमांडर, मौलाना अब्दुल अजीज एसार, पाकिस्तान के पंजाब जिले में रहस्यमयी हालात में मरा हुआ पाया गया था, ऐसा कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है। एसार की मौत का वीडियो भी कई विदेशी मीडिया में सामने आया था।

बात करें अब्दुल अजीज एसार की तो उसकी मौत 2 जून 2025 को हुई थी। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भक्कर जिले के कल्लूर कोट के अशरफवाला का रहने वाला था। सूत्रों के मुताबिक, उसकी मौत हार्ट अटैक से बताई गई थी लेकिन जांच में मौत का असली कारण पता नहीं चल पाया, उसका अंतिम संस्कार पाकिस्तान के पंजाब के बहावलपुर में JeM हेडक्वार्टर के मरकज़ में हुआ था।

एसार भारत विरोधी गतिविधियों और आतंकवादी हमलों की प्लानिंग में शामिल था. कुछ सिक्योरिटी एनालिस्ट को शक है कि उसकी मौत के आसपास संदिग्ध हालात हो सकते हैं। जैश-ए-मोहम्मद के टॉप स्ट्रैटेजिस्ट में से एक होने के नाते, एसार कथित तौर पर भारत में कई आतंकवादी साजिशों के पीछे था, जिसमें 2016 का नगरोटा हमला भी शामिल है। वह पाकिस्तान में भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने के मकसद से भड़काऊ भाषण देने के लिए जाना जाता था।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article