35 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

पीताम्बरा माता के पंचम विशाल भंडारे में पहुंचे विधायक नीरज बोरा व विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज श्रीवास्तव

Must read

लखनऊ: लखनऊ (Lucknow) के डालीगंज क्षेत्र में श्री पीताम्बरा माई जी (Shri Pitambara Mai) के पावन प्राकट्योत्सव के अवसर पर भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और माई का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जहां हर ओर “जय श्री पीताम्बरा माई” के जयकारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर एक अद्भुत संयोग भी देखने को मिला, जब भंडारा स्थल पर स्थित एक वृक्ष पर सुंदर मोर के क्षणिक दर्शन हुए। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे माई की विशेष कृपा और आशीर्वाद का प्रतीक माना। इस दृश्य ने आयोजन की पवित्रता और आस्था को और भी गहरा कर दिया। कार्यक्रम का सफल संयोजन श्री राकेश त्रिपाठी ‘रक्कू’ जी के नेतृत्व में किया गया, जिनके मार्गदर्शन में सभी भक्तजनों और सहयोगियों ने मिलकर भंडारे को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। आयोजन में सभी ने बढ़-चढ़कर सेवा भाव से भाग लिया और अतिथियों के स्वागत एवं व्यवस्थाओं को संभाला।

इस शुभ अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, विधायक श्री नीरज बोरा जी, लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री अमरनाथ मिश्रा जी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अभिषेक खरे जी, पूर्व एमएलसी श्री अरविंद पाठक जी, भाजपा महामंत्री श्री घनश्याम अग्रवाल ‘गुड्डा’ जी, उपाध्यक्ष श्री सौरव वाल्मीकि जी, विशिष्ट अतिथि विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री राज श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त श्री संजय चौधरी जी, श्री अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ जी, पार्षद प्रतिनिधि श्री सुदर्शन कटियार जी, थाना हसनगंज प्रभारी श्री चित्तवन जी सहित थाना प्रशासन, अधिवक्ता समाज एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

भंडारे को सफल बनाने में सभी स्वयंसेवकों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने एकजुट होकर सेवा भाव से कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाया। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों, अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा माई से सभी के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। जय श्री पीताम्बरा माई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article