39 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

अभिनेता गोविंदा पहुंचे वृंदावन, ठाकुर बांके बिहारी के किये दर्शन, संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

Must read

वृंदावन: बॉलीवुड के “हीरो नंबर वन” अभिनेता गोविंदा (Govinda) ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करते हुए सोमवार को भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन (Vrindavan) पहुंचे। भक्तिमय भाव से ओतप्रोत होकर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने पूज्य संत श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

वृंदावन पहुंचते ही गोविंदा सीधे ठाकुर बांके बिहारी मंदिर गए। मंदिर के सेवायत पुजारियों ने मंत्रों का जाप करते हुए उनके लिए विधिवत पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद गोविंदा भावुक नजर आए। उन्होंने वृंदावन से अपने गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव और नियमित रूप से मंदिर आने की बात कही। दर्शन के बाद गोविंदा राधा निवास गए, जहां उनकी मुलाकात आधुनिक युग के प्रसिद्ध संत श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से हुई।

गोविंदा महाराज जी के चरणों में बैठे और उनसे आध्यात्मिक चर्चा की तथा जीवन में मार्गदर्शन के लिए उनका आशीर्वाद मांगा। इस मुलाकात की तस्वीरें गोविंदा और महाराज जी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जैसे ही पता चला कि उनके पसंदीदा अभिनेता ने मंदिर का दौरा किया है, वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

प्रशंसक अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए बेहद उत्साहित थे। सुरक्षाकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गोविंदा ने भी हाथ जोड़कर और मुस्कुराते हुए अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। गोविंदा ने कहा कि वृंदावन सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि प्रेम और भक्ति का प्रतीक है। यहां आने के बाद मन पूरी तरह शांत हो जाता है और ईश्वर की भक्ति में लीन हो जाता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article