39 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

आर्मी पब्लिक स्कूल में ‘विश्व मलेरिया दिवस’ पर स्वास्थ्य अलर्ट

Must read

– ‘पेंगुइन दिवस’ पर पर्यावरण संकट की चेतावनी
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में रविवार को ‘विश्व मलेरिया दिवस’ और ‘विश्व पेंगुइन दिवस’ को जागरूकता अभियान के रूप में मनाया गया, जहां छात्रों ने स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे गंभीर मुद्दों पर तथ्यात्मक प्रस्तुति देकर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया।
कक्षा 12वीं ‘द’ के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विशेष सभा में छात्रा तनीज़ ने मलेरिया के खतरों पर सीधा प्रहार करते हुए बताया कि गंदे और रुके पानी में पनपने वाले मच्छर ही इस जानलेवा बीमारी की जड़ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय रहते सावधानी न बरती जाए तो मलेरिया गंभीर रूप ले सकता है। वहीं छात्रा रिया राठौर ने पेंगुइन के अस्तित्व पर मंडरा रहे संकट को जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण से जोड़ते हुए बताया कि यदि पर्यावरण संतुलन नहीं बचाया गया तो कई प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर पहुंच सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6 के छात्रों ने प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान चलाकर यह संदेश दिया कि बीमारी की रोकथाम घर और आसपास की साफ-सफाई से ही शुरू होती है। यह पहल केवल औपचारिक नहीं बल्कि व्यवहारिक संदेश देने वाली साबित हुई।
विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए साफ शब्दों में चेतावनी दी कि घरों में जमा पानी मलेरिया का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कूलर का पानी नियमित बदलने और आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्णिमा अग्निहोत्री, डॉ. अंजना चौहान, डॉ. नैन्सी सहित शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही।
यह आयोजन सिर्फ एक स्कूल कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज के लिए सीधा संदेश है अगर लापरवाही जारी रही तो मलेरिया जैसे रोग और जलवायु संकट आने वाले समय में बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article