32 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सक्रिय, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में लगाए गए सुरक्षा ड्रम

Must read

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में खुदागंज क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा ड्रम लगवाए गए हैं, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्राधिकारी कमालगंज, थाना अध्यक्ष कमालगंज और प्रभारी यातायात सतेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। इन स्थानों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रम लगवाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके और सड़क किनारों की पहचान स्पष्ट हो।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय माना जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी सड़क सुरक्षा को लेकर इसी प्रकार के कदम उठाए जाएंगे। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article