32 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

युवक का वीडियो वायरल, ससुराल पक्ष और सीओ सदर पर लगाए गंभीर आरोप

Must read

 

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग गांव में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर ससुराल पक्ष और पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, सुरौली बुजुर्ग निवासी शीबू खान ने वीडियो में दावा किया कि यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए उसके ससुरालजन और सीओ सदर जिम्मेदार होंगे। उसने अपनी पत्नी, ससुर, साले और अन्य रिश्तेदारों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

शीबू खान ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में कुंडौरा बस स्टैंड पर उसके साथ मारपीट की गई थी और उसकी बाइक भी छीन ली गई थी। उसका कहना है कि इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद दो साल से चार्जशीट अदालत में दाखिल नहीं की गई, जिसके लिए उसने सीओ सदर को जिम्मेदार बताया है।

वहीं दूसरी ओर, शीबू खान के ससुर खलील खान ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि 2022 में उनकी बेटी गुड्डन का निकाह शीबू खान से हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही वह दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा।

खलील खान ने बताया कि इस मामले में शीबू खान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है, जो फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि शीबू मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है।

इस पूरे मामले पर सीओ सदर राजेश कमल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने वायरल वीडियो देखा है, लेकिन वह इस व्यक्ति को नहीं जानते। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवक द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और किसी भी मुकदमे की चार्जशीट लंबित नहीं है।

फिलहाल मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस प्रशासन सभी पहलुओं की जांच में जुटा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article