30 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

छात्र के साथ हुई घटना की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

Must read

 

संभल
बनियाठेर थाना क्षेत्र में 5वीं कक्षा के एक छात्र के साथ हुई कथित गंभीर घटना ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है। परिजनों के अनुसार, स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुए विवाद के बाद कुछ सहपाठियों द्वारा बच्चे के साथ अनुचित हरकत किए जाने का आरोप सामने आया है, जिसके बाद बच्चा घायल हो गया और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 17 अप्रैल की बताई जा रही है। बच्चे की मां ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे और परिजनों के बयान दर्ज किए। बच्चे की हालत बिगड़ने पर 20 अप्रैल को उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार जारी है।

परिजनों का आरोप है कि स्कूल में झगड़े के बाद शिक्षक ने बच्चों को डांटा था, जिसके बाद छुट्टी के समय तीन सहपाठी बच्चे को अपने साथ ले गए और उसके साथ गलत व्यवहार किया। बाद में बच्चे ने घर जाकर पूरी घटना बताई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।

सचिन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम स्कूल भी पहुंची थी, लेकिन छुट्टी होने के कारण तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि चूंकि मामले में शामिल बच्चे नाबालिग हैं, इसलिए संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article