33 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

रामगंगा में 11वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका,पीएसी और दमकल यूनिट तलाश में जुटी

Must read

 

किशोर के लापता होने के 28 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

मिर्जापुर (शाहजहांपुर) कलान तहसील के परौर थाना क्षेत्र के ग्राम हैदलपुर निवासी भोगपाल कश्यप के 11 वर्षीय पुत्र अरुण के रामगंगा में डूबने की आशंका में स्थानीय गोताखोरों के अलावा पीएसी की फ्लड और दमकल यूनिट रामगंगा में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। किंतु किशोर के लापता होने के 28 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चला है।
लापता किशोर के पिता भोगपाल कश्यप ने बताया कि उनका पुत्र शुक्रवार अपराह्न लगभग दो बजे घर से रामगंगा के पैंटून पुल के समीप पहलेज (जायद की फसल) देखने जाने की कहकर गया था। लेकिन अरुण सांय पांच बजे तक घर नहीं आया। जिससे परिजनों को चिंता हुई और ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। तलाश के क्रम में गांव के हीरालाल ने रामगंगा के किनारे लापता किशोर अरुण की चप्पल व कपड़े दिखाई दिए। कपड़ों और चप्पल की पहचान होने के बाद अनुमान है कि लापता अरुण रामगंगा में नहाने के लिए उतरा होगा तथा रामगंगा में डूब गया।
लापता किशोर के परिजनों ने रामगंगा में डूबने की आशंका व्यक्त करते हुए थाना परौर और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। परौर पुलिस की सूचना पर स्थानीय गोताखोर,पीएसी की फ्लड और फायर ब्रिगेड यूनिट रामगंगा में लापता अरुण की तलाश कर रही है। किंतु समाचार लिखे जाने तक लापता अरुण का कोई पता नहीं चला है। पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article