33 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

सपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं से जीत दिलाने की अपील

Must read

 

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शनिवार को लखनऊ से अमरोहा कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। रास्ते में बरेली रोड स्थित स्वागत ढाबे पर सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं व बुके देकर जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद नगर पंचायत कटरा पहुंचने पर पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व एमएलसी अमित यादव, पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल ने भी उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. भरत पटेल के चुनाव कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने सपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 5 मई को होने वाले कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि सपा ने सर्वसम्मति से एक साफ छवि वाले प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मतदाता ‘साइकिल’ चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इस जीत से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सकारात्मक संदेश जाएगा और जनपद की सभी सीटों पर जीत का मार्ग प्रशस्त होगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, बरेली के सपा जिलाध्यक्ष शुबलेश यादव, जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, लखन प्रताप सिंह, अरविंद पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, प्रसून कुमार कनौजिया, मुकेश यादव, हफीज अंसारी, नाजिम फारूकी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article