29 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

‘सद्भाव लान’ का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

Must read

 

शाहजहांपुर। जनपद के ग्राम पुरैना में नवनिर्मित ‘सद्भाव लान’ का उद्घाटन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद सिंह ने फीता काटकर लान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कांट दत्त शुक्ला, राज कमल वाजपेई सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ‘सद्भाव लान’ को क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ती हैं और लोगों को बेहतर स्थान उपलब्ध होता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नवनिर्मित लान के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article