41 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

हथियार व्यापारियों की बड़ी मांग पंप-एक्शन शॉटगन रजिस्ट्रेशन शुरू कराने को लेकर एमएलसी को सौंपा ज्ञापन

Must read

– आर्थिक नुकसान और बेरोजगारी का हवाला

फर्रुखाबाद। जनपद में हथियार व्यापारियों ने पंप-एक्शन शॉटगन (एसबीबीएल बंदूक) के रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया है। व्यापारियों ने विधान परिषद सदस्य को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जिले में भी पंप-एक्शन शॉटगन के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई जाए, जिससे व्यापार और रोजगार दोनों को राहत मिल सके।

ज्ञापन में व्यापारियों ने साफ कहा है कि प्रदेश के अन्य जिलों में पंप-एक्शन शॉटगन का पंजीकरण हो रहा है, लेकिन फर्रुखाबाद में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे स्थानीय दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और हथियारों की बिक्री प्रभावित हो रही है।

व्यापारियों ने यह भी तर्क दिया कि रजिस्ट्रेशन न होने से सरकार को भी राजस्व हानि हो रही है, क्योंकि बिक्री न होने की स्थिति में जीएसटी का संग्रह नहीं हो पा रहा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पंप-एक्शन शॉटगन की मांग बढ़ रही है और इसके अभाव में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सीमित हो रहे हैं।

ज्ञापन में एमएलसी से अनुरोध किया गया है कि इस मांग को प्रशासन तक पहुंचाकर जल्द से जल्द पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके और सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी हो।

यह मामला केवल हथियार व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें राजस्व, रोजगार और प्रशासनिक नीति तीनों जुड़े हुए हैं। सवाल यह है कि जब अन्य जिलों में यह व्यवस्था लागू है, तो फर्रुखाबाद को इससे बाहर क्यों रखा गया?

अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन इस मांग पर क्या रुख अपनाता है—क्या व्यापारियों को राहत मिलेगी या यह मुद्दा भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article