41 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट ऑटो-टैम्पो चालकों को सख्त निर्देश

Must read

– न तय किराए से ज्यादा वसूली, ‘अतिथि देवो भवः’ से करें व्यवहार

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की आगामी लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर 24 अप्रैल 2026 को एआरटीओ कार्यालय में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित कर स्पष्ट संदेश दिया गया—परीक्षार्थियों से किसी भी हाल में तय किराए से अधिक वसूली नहीं होगी।

एआरटीओ प्रशासन कृष्ण कुमार यादव ने बैठक में बताया कि 25, 26 और 27 अप्रैल को दो पालियों में होने वाली परीक्षा में हर पाली में करीब 7000 परीक्षार्थी जिले में पहुंचेंगे। इनमें बड़ी संख्या अन्य जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की होगी। ऐसे में परिवहन व्यवस्था सबसे अहम कड़ी बन गई है। अधिकारियों ने साफ कहा कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थी “अतिथि” हैं, उनके साथ “अतिथि देवो भवः” की भावना से व्यवहार किया जाए।

प्रशासन ने चेतावनी भी दी कि किराया बढ़ाकर वसूली, ओवरलोडिंग या किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाई जाएं और ओवरलोडिंग से बचा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था न हो।

बैठक में करीब 42 ऑटो/टैम्पो और ई-रिक्शा चालक शामिल हुए, जिन्हें परीक्षा के दौरान सुचारु परिवहन व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी समझाई गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article