29 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026

बंगाल और तमिलनाडु ने तोड़े वोटिंग के सारे रिकार्ड, 91.78% पड़ा मतदान, CEC ज्ञानेश कुमार बोले- आजाद भारत का ये सबसे ऊंचा ग्राफ

Must read

कोलकाता: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान के फाइनल आंकड़े जारी हो गए हैं। तमिलनाडु (Tamil Nadu) में 84.69% और पश्चिम बंगाल (west bengal) (फेज-I) में 91.78% वोटिंग के साथ, आजादी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा वोटिंग पार्टिसिपेशन रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा वोटिंग पार्टिसिपेशन 78.29% (2011) और पश्चिम बंगाल में 84.72% (2011) था। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दोनों में, वोटिंग में महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों से ज्यादा है।

दोनों राज्यों में हुई इस बंपर वोटिंग पर चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद वोटिंग का ये सबसे ऊंचा ग्राफ है। उन्होंने कहा, ‘आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक का सबसे ज्यादा पोलिंग परसेंटेज। चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के हर वोटर को सलाम करता है।’

पश्चिम बंगाल के CEO मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘वोटिंग का पहला चरण आज पूरा हो गया. इसमें 152 विधानसभा सीटें और 45,000 बूथ थे… कुछ जगहों पर अभी भी वोटिंग चल रही है तो कुछ जगहों पर कागजी कार्रवाई हो रही है और EVM को सील किया जा रहा है। इन्हें स्ट्रॉन्ग रूम में भेजा जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘लोगों ने बिना किसी डर के वोट डाला। मुझे रिपोर्ट मिली है कि वे व्यवस्थाओं से काफी खुश थे और घटनाएं भी कम हुईं, मैं निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों और सभी संबंधित पक्षों को धन्यवाद देना चाहता हूं।’

चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 6 बजे तक तमिलनाडु में करीब 84.64 फीसदी और पश्चिम बंगाल में लगभग 91.74 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इन आंकड़ों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि इस बार मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान कई जिलों में 90 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

वहीं आजाद भारत की सबसे बंपर वोटिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब तक के मतदान आंकड़ों से उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी को राज्य में शानदार जीत मिलेगी। सूबे के नदिया जिले के कृष्णानगर और बाद में मथुरापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पहले चरण में भारी मतदान के लिए पश्चिम बंगाल की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मतदान ‘परिवर्तन के लिए शानदार जनादेश’ का संकेत है।

चुनाव आयोग की भूमिका की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘निर्वाचन आयोग इस बात के लिए बधाई का पात्र है कि उसने चुनाव में हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं होने दी। बंगाल में पिछले 50 वर्षों के चुनावी इतिहास में यह पहली बार है कि हिंसा की घटनाएं न्यूनतम रहीं। मतदान के बारे में अब तक मुझे जो जानकारी मिली है, उससे मुझे पूरा विश्वास है कि यह बंगाल के मतदाताओं द्वारा बदलाव के पक्ष में एक शानदार जनादेश होगा।’ प्रधानमंत्री ने देश के अन्य राज्यों के चुनाव आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि जब भी लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया है, तब-तब बीजेपी को निर्णायक जीत मिली है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article