34 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

Must read

 

फर्रुखाबाद, अमृतपुर

थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम चिड़िया महोलिया में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चमन (4 वर्ष) पुत्र शेरसिंह अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो (UP76AK5304) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
बताया गया है कि बोलेरो वाहन को सुनील पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम मोकुलपुर, थाना अमृतपुर चला रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बोलेरो वाहन को कब्जे में ले लिया गया है तथा प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article