अंटा चौराहे पर एक ओवरब्रिज की आवश्यकता है,,
अंटा चौराहा पर जाम की प्रमुख समस्या बनी रहती है,,
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी के दावों के बीच शहर की सड़कों की सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। शायद ही कोई ऐसा प्रमुख मार्ग हो, जहां जाम की समस्या से लोगों को रोजाना दो-चार न होना पड़ता हो। सुबह से लेकर देर शाम तक शहर के कई इलाकों में लंबा जाम आम बात बन चुकी है। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी जाम में फंस गए। काफी देर तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी, जिससे आम लोगों के साथ-साथ अधिकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जाम की समस्या पर कोई खास असर नहीं दिख रहा।अतिक्रमण अव्यवस्थित पार्किंग और चौराहों पर समुचित नियंत्रण के अभाव में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।


