शाहजहाँपुर के थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है
पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को दर्ज मुकदमे में आरोपी आकाश राठौर पर आरोप है कि उसने वादी के छोटे भाई आशीष के साथ मारपीट की और घायल अवस्था में उसे नाले में फेंक दिया। अगले दिन आशीष मृत अवस्था में मिला था। इस मामले में थाना सदर बाजार में धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी आकाश राठौर उर्फ आदर्श (23 वर्ष), निवासी इंद्रानगर कॉलोनी, को 21 अप्रैल 2026 को खन्नौत नदी के लोधीपुर पुल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और स्थानीय पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया गया है।


