शाहजहांपुर। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के पेट्रोल पंप परिसर में भव्य “परशुराम जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोगों को सम्मानित किया गया और पूरे आयोजन में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों, पराक्रम और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित लोगों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।
पूरे आयोजन में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों व उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।


