नाबालिग बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
=एडीजी कानपुर आलोक सिंह, डीआईजी हरिश चन्दर के संज्ञान के बाद एसपी आरती सिंह की टेड़ी नजर होते ही बड़ी कार्यवाही
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। बीते शनिवार रात अनाथ नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसके संग दुराचार करने के मामले में थाना जहानगंज पुलिस ने एसपी की फटकार के बाद रविवार को दोपहर ०३:१५ बजे पीडि़ता की विधवा मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आरोपी दुराचारी युवक राजेश पुत्र राधेश्याम तिवारी निवासी गांव दानमंडी थाना जहानगंज को गिरफ्तार कर लिया। पीडित परिवार का आरोप है कि थाना पुलिस ने बीती रात कार्यवाही नही की थी और आरोपी के पिता को हिरासत में लेने के बाद दरोगा रामबाबू द्वारा छोड़ दिया गया था।
रविवार को यूथ इण्डिया ने पीडि़त नाबालिग बेटी की आवाज को जब बुलंदी से उठाया और घटना से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह समेत जोन के आलाधिकारी परिचित हुए तो आनन फानन में एसपी की फटकार के बाद न केवल मुकदमा पंजीकृत हुआ बल्कि पीडिता की चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी के निर्देशन में आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
नाबालिग पीडिता की मां ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि उसकी कक्षा आठ की १३ वर्षीय छात्रा बेटी शनिवार की रात करीब साढे आठ बजे १८ अप्रैल २०२६ को रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई थी परिजनों ने काफी खोजबीन की तो देर रात्रि करीब ढेड बजे वह बापस मिली। पता लगा कि गांव के ही युवक ने उसका बल पूर्वक अपहरण कर लिया था और उसके संग दुराचार की घिनौनी हरकत कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया।
बेटी के कपड़े फटे थे वह अत्यंत डरी सहमी थी। पीडित परिवार ने बताया कि आरोपी राजनैतिक व धन बल से काफी प्रभावशाली है और कचहरी के एक चर्चित पुलिस के पूर्व दलाल वकील के बेहद करीबी है। इसी कारण उनका मुकदमा लिखने में घंटो लग गए। पीडित परिवार ने पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद किया है। थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के बाद विधिक कार्यवाही शुरू की है। आरोपी को पुलिस ने पूंछताछ के बाद जेल भेजने की बात कही है।
दुष्कर्म के आरोपी युवक के पिता पर भी दर्ज हैं कई मुकदमें
=अवैध रूप से दलितों की जमीन पर भी किए हैं कब्जे
फर्रुखाबाद। नाबालिग बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने बाले बहशी दरिंदे युवक ने यह कोई पहली घटना को अंजाम नही दिया। वह इससे पूर्व भी एक भोली भाली लडक़ी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर मौत की नींद सोने को मजबूर कर चुका है। आरोपी का पिता राधेश्याम तिवारी भी आपराधिक प्रवत्ति का है उस पर तमाम मुकदमें दर्ज बताये जा रहे है। जहानगंज रोड़ पर आरोपी के पिता ने अनुसूचित जाति के गरीब लोगों की जमीनों पर भी अवैध कब्जे कर निर्माण किए है। एसडीएम न्यायालय में उन मामलों के प्रकरण विचाराधीन हैं।


