शाहजहांपुर। शहर के रोज़ा अड्डा क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि पार्लर में आने वाली युवतियों को पार्लर स्वामिनी का भाई बहला-फुसलाकर उनका शोषण करता है और बाद में उनकी निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल किया जाता है। बताया जा रहा है कि पार्लर से जुड़े एक युवक द्वारा पहले परिचय बढ़ाया जाता है और फिर किसी तरह युवतियों की तस्वीरें या वीडियो हासिल कर लिए जाते हैं। इसके बाद उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर पैसों की मांग की जाती है।


