30 C
Lucknow
Thursday, April 16, 2026

शत् प्रतिशत रहा सीपी इंटरनेशनल का परीक्षा परिणाम

Must read

फर्रुखाबाद।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सीपी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में हर्ष, उल्लास एवं उत्सव का वातावरण व्याप्त हो गया। विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की, जिससे समूचा विद्यालय परिवार गौरवान्वित एवं उत्साहित है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों में नित्या मिश्रा ने 97 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसी क्रम में तितिक्षा ने 96.4 % अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा कनिष्का सिंह ने 95.6% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।
इसके अतिरिक्त 27 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक किये हैं।90 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की तथा सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय की उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखा। निदेशक महोदया डॉ. मिथिलेश अग्रवाल,उपनिदेशक महोदया श्रीमती अंजू राजे,मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योत्सना अग्रवाल,
प्रभारी प्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। यह जानकारी मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार मिश्रा ने दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article